{"_id":"6091550e8ebc3e245c610ae9","slug":"road-closed-crops-destroyed-after-rain-i-chamba-chamba-news-sml3693248136","type":"story","status":"publish","title_hn":"आफत बनकर बरसे बादल; सड़कें बंद, फसलें तबाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आफत बनकर बरसे बादल; सड़कें बंद, फसलें तबाह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले में बारिश लोगों के लिए आफत बनकर बरसी। मूसलाधार बारिश के बाद पल्यूर पंचायत के दुहाड़ा वार्ड में लोगों के घरों और गोशाला में पानी घुस गया। सफी मोहम्मद पुत्र जान मोहम्मद निवासी बैरी और देवराज पुत्र देसराज निवासी गणजी की कारें मलबे में दब गईं। इसके अलावा कैहला नाले से होकर बैली-जम्मुहार के लिए जाने वाली पेयजल लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, दूसरी ओर ग्राम पंचायत कुनेड़ में लिल्ह नाले का जलस्तर बढ़ने से डलहोथा में पवन कुमार की गोशाला क्षतिग्रस्त हो गई। किसानों की फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
सोमवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश से भरमौर-पठानकोट एनएच सहित 25 सड़कों पर यातायात ठप हो गया। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों को पैदल या फिर वाहनों को हायर कर अपने गंतव्यों तक पहुंचना पड़ा। सूचना मिलने के बाद एनएच और लोनिवि की मशीनरी के साथ लेबर यातायात को बहार करने के लिए जुट गए। वहीं, बारिश से मक्की, जौ और आलू की फसल को नुकसान पहुंचा है। जबकि, बागवानों के लिए यह बारिश वरदान से कम नहीं है।
एनएच मंडल चंबा के सहायक अभियंता कनव बड़ोत्रा ने बताया कि एनएच कलसुई, धरवाला और केहरू के पास भूस्खलन के चलते बंद हो गया था। उसे दोपहर 11 बजे तक बहाल करवा दिया गया है। उपायुक्त डीसी राणा ने बताया कि पल्यूर और कनेड़ पंचायत में भारी बारिश के चलते हुए नुकसान का जायजा लेने संबंधी विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। नुकसान की रिपोर्ट आने पर प्रभावितों को यथासंभव सहायता राशि दी जाएगी।