फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Road built on Forest Department land without permission, 5 trees also damaged

Chamba News: वन विभाग की जमीन पर बिना अनुमति बना दी सड़क, 5 पेड़ों को भी नुकसान

Thu, 21 Dec 2023 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 21 Dec 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
Road built on Forest Department land without permission, 5 trees also damaged
वन विभाग की जमीन पर बनाई गई अवैध सड़क।संवाद
चंबा। वन परिक्षेत्र डलहौजी के तहत वन विभाग की जमीन पर बिना अनुमति करीब 700 मीटर तक सड़क बना दी गई। इतना ही नहीं, सड़क निर्माण के दौरान पांच पेड़ भी काट दिए गए।
विज्ञापन

इसकी भनक लगते ही वन विभाग की टीम ने बाथरी वन बीट के तहत आते जंगल में दबिश दी। टीम में शामिल अधिकारी मौके पर बनाई गई सड़क और पेड़ों का कटान देखकर हैरान रह गए। बिना अनुमति विभाग की जमीन पर सड़क बनाने के साथ पेड़ काटने से वन विभाग को करीब 5 लाख 80 हजार रुपये की चपत लगी है। इसके बाद वन खंड अधिकारी ने पुलिस थाना डलहौजी में दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी है। वन विभाग की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोप है कि सड़क निर्माण के कार्य में बिना नंबर प्लेट की मशीनरी का उपयोग किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को सौंपे शिकायत पत्र में वन खंड अधिकारी ने बताया कि 19 दिसंबर को वनरक्षक आहला और बाथरी बीट के गार्ड के संयुक्त निरीक्षण के दौरान डगोह जंगल में वन विभाग की जमीन पर 450 मीटर लंबी और तीन मीटर चौड़ी सड़क बनी हुई पाई गई और तीन पेड़ मलबे में दबे हुए पाए गए। बाथरी बाट के डांडरा में करीब 200 मीटर लंबी और तीन मीटर चौड़ी सड़क बनी थी। तीन देवदार के पेड़ उखाड़े हुए मिले। बाथरी बीट के रानीकोट वन विभाग के दायरे में 50 मीटर लंबी और तीन मीटर चौड़ी सड़क पाई गई। इन सभी की कुल क्षति पूर्ति कीमत 5 लाख 25 हजार 500 रुपये सड़क की कटिंग और पेड़ों को उखाड़ने की कीमत करीब 55 हजार रुपये बनती है। बीओ ने वन रक्षकों की ओर से बताए गए आरोपी राजीव कुमार और शाम लाल के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन खंड अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि वन भूमि पर बिना अनुमति सड़क बनाने और पांच पेड़ों को नुकसान पहुंचाने की एवज में पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।


--डीएसपी डलहौजी हेमंत ठाकुर ने बताया कि वन खंड अधिकारी की शिकायत के आधार पर दो लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। बताया कि पुलिस मामले की गहनता से छानबीन में जुट गई है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed