फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Risk of accidents increased due to lack of parapet from Gunu Nala to Channela

Chamba News: गुणू नाला से चनेला तक पैरापिट न होने से बढ़ा हादसों का खतरा

Fri, 10 May 2024 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 10 May 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Risk of accidents increased due to lack of parapet from Gunu Nala to Channela
सलूणी (चंबा)। विकास खंड के गुणू नाला से चनेला के लिए बनी सड़क पर पैरापिट का नामोनिशान नहीं है।
विज्ञापन

पैरापिट के अभाव में सुबह और रात के समय यहां वाहन चालकों को हादसे का भय बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग ने सड़क तैयार करवाकर तारकोल भी बिछा दिया है, लेकिन पैरापिट लगाना भूल गया है। ग्रामीणों ने प्राथमिकता पर मार्ग के किनारों पर स्टील के क्रैश बैरियर लगाने की मांग लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से उठाई है।

राजीव कुमार, नरेश कुमार, कपिल कुमार, संजीव कुमार, अनिल कुमार, प्रताप चंद, केवल कुमार और अमित कुमार ने बताया कि गुणू नाला से चनेला तक सड़क का निर्माण हुए लंबा समय हो गया है। मार्ग पर विभाग ने तारकोल भी बिछा दिया है। इस मार्ग से ग्राम पंचायत चौली, लडाण, सपरोट के लोगों का आना-जाना रहता है। सड़क किनारे पैरापिट न होने से हादसों का खतरा है। बताया कि वर्ष 2022 मेंं एक कार दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोग इस मार्ग पर पैरापिट के अभाव में अपनी जान गंवा चुके हैं। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कुमुद उपाध्याय ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। विभागीय कनिष्ठ अभियंता को मौके पर भेज कर समस्या का समाधान करवाने के लिए उचित प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed