फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Rising inflation broke the back of people: congress

बढ़ती महंगाई ने तोड़ी लोगों की कमर : युकां

Wed, 14 Apr 2021 10:07 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
Rising inflation broke the back of people: congress
बैठक के दौरान युवा कांग्रेस चंबा के पदाधिकारी। - फोटो : Chamba
चंबा। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में बुधवार को जिला युवा कांग्रेस की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता युकां जिला अध्यक्ष सुनाभ सिंह पठानिया ने की। इस अवसर पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद संगठन की मजबूती को लेकर विचार विमर्श किया गया। सुनाभ सिंह पठानिया ने कहा कि युकां की जल्द जिला और ब्लॉक की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इनका विस्तार ब्लॉक अध्यक्ष से चर्चा करने के बाद किया जाएगा। बैठक में जिला उपाध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह से विफल हुई है। प्रदेश में बढ़ती हुई महंगाई ने गरीबों की कमर तोड़ दी है।
विज्ञापन

आपराधिक गतिविधियां तेजी से बढ़ रही हैं। दावा किया कि आगामी वर्ष होने वाले विस चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी। क्योंकि भाजपा ने सत्ता में आने के बाद कोई भी कार्य जनहित में नहीं किया है। किसानों से लेकर अन्य आम आदमी महंगाई की मार से परेशान है। प्रदेश में विकास की रफ्तार थम चुकी है। इस मौके पर युकां जिला सचिव चंद्रमणी, ब्लॉक चंबा के अध्यक्ष अनिल राणा, उपाध्यक्ष अरुण शर्मा, भरमौर ब्लॉक अध्यक्ष श्याम चौहान, चुराह अध्यक्ष संजय शर्मा, भटियात अध्यक्ष संदीप जसरोटिया, रवि कुमार, संजीव कुमार, मनोज नैयर, योगराज शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed