फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Review of monthly reports of Block Health Officers

Chamba News: खंड स्वास्थ्य अधिकारियों की मासिक रिपोर्ट की समीक्षा

Wed, 09 Oct 2024 10:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 09 Oct 2024 10:11 PM IST
विज्ञापन
Review of monthly reports of Block Health Officers
चंबा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा के सभागार में जिला स्तर पर खंड चिकित्सा अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बिपन ठाकुर ने की।
विज्ञापन

उन्होंने खंड चिकित्सा अधिकारियों की मासिक रिपोर्ट का आकलन किया। महत्वाकांक्षी जिले में चल रही योजनाओं और गतिविधियों की समीक्षा की। इनकी प्रगति बढ़ाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने खंड चिकित्सा अधिकारियों को स्वास्थ्य संस्थान में ड्रेसकोड, सफाई व्यवस्था, मरीज की सुरक्षा और जैव-चिकित्सा अपशिष्ट पर विशेष देने के निर्देश दिए। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जालम सिंह ने राष्ट्रीय हेल्थ मिशन के तहत जिले में चल रहे कार्यक्रमों पर चर्चा की। इनमें प्रजनन एवं मातृ शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य और जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम की खंड स्तर पर समीक्षा की। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की गतिविधियों का जायजा लिया। सभी कार्यक्रमों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और सरकार की योजनाओं को पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रोहित नड्डा, डॉ. वैभवी, डॉ. सुरेश, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवदीप राठौर, डॉ. पदमा, डॉ. कुलभूषण और डॉ. सचिन मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed