{"_id":"676c6f099c17c6a7b90969bb","slug":"revenue-lok-adalats-will-be-held-on-30th-and-31st-december-chamba-news-c-88-1-cmb1003-140419-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: राजस्व लोक अदालतें 30 और 31 दिसंबर को लगेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: राजस्व लोक अदालतें 30 और 31 दिसंबर को लगेंगी
Thu, 26 Dec 2024 03:11 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 26 Dec 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
चंबा। जिला चंबा में 30 और 31 दिसंबर को राजस्व लोक अदालतें होंगी। जिला राजस्व अधिकारी जगदीश चंद सांख्यान ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्णय के अनुरूप प्रत्येक माह के अंतिम दो कार्य दिवस को राजस्व लोक अदालत के रूप में मनाने के लिए निर्देशित किया है। इसी के तहत जिले में सभी तहसील और उप तहसील स्तर पर चिह्नित किए स्थानों में लोगों के लंबित इंतकाल, तकसीमों, निशानदेही और राजस्व प्रविष्टियों से संबंधित मामलों का निपटारा किया जाएगा। तहसील चंबा के तहत 30 दिसंबर को पटवार भवन साच स्थित ओबड़ी, पटवार भवन चंबा-1, वहीं 31 दिसंबर को पटवार भवन मंगला व पटवार भवन बरौर में इंतकाल व तकसीम के मामले निपटाए जाएंगे।
तहसील भरमौर के तहत 30 दिसंबर को पटवार भवन भरमौर, तहसील कार्यालय भरमौर और 31 दिसंबर को तहसील कार्यालय भरमौर और पटवार भवन खणी में लोक अदालतें होंगी। इसी तरह तहसील होली के तहत 30 दिसंबर को तहसील कार्यालय होली और पटवार भवन गरोला जबकि 31 दिसंबर को तहसील कार्यालय होली और पटवार भवन सांह में इंतकाल, तकसीमें, निशानदेही व राजस्व प्रविष्टियों का निपटारा किया जाएगा। तहसील भटियात के तहत 30 दिसंबर को पटवार भवन चुवाड़ी और 31 दिसंबर को पटवार भवन परछोड़ में लंबित इंतकाल व तकसीम किए जाएंगे। 30 को पटवार भवन धुलारा और तहसील कार्यालय सिहुंता तथा 31 दिसंबर को तहसील कार्यालय सिहुंता व पटवार भवन टुंडी, उप तहसील ककीरा के तहत 30 दिसंबर को उप तहसील कार्यालय ककीरा और 31 दिसंबर को पटवार भवन नैनीखड में मामलों का निपटारा किया जाएगा।
तहसील चुराह के तहत 30 दिसंबर को तहसील कार्यालय चुराह और तहसील सलूणी के तहत 30 और 31 दिसंबर को तहसील कार्यालय सलूणी में मामलों का निपटारा किया जाएगा। 30 दिसंबर को तहसील कार्यालय डलहौजी और 31 दिसंबर पटवार भवन बनीखेत, तहसील पांगी के तहत 30 दिसंबर को विश्राम गृह लोक निर्माण विभाग साच जबकि 31 दिसंबर को तहसील कार्यालय पांगी स्थित किलाड़ और क्षेत्रीय कानून कार्यालय किलाड़ और उप तहसील धरवाला में 30 दिसंबर को पटवार भवन बकाण और 31 दिसंबर को पटवार भवन सुनारा, 30 दिसंबर को उप तहसील कार्यालय भलेई में जबकि 31 दिसंबर को उप तहसील कार्यालय तेलका में और उप तहसील पुखरी के तहत 30 दिसंबर को उप तहसील कार्यालय पुखरी में इंतकाल, तकसीमें, निशानदेही और राजस्व प्रविष्टियों का निपटारा किया जाएगा।

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला
विज्ञापन