फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Revenue Lok Adalats will be held on 28th and 29th November

Chamba News: राजस्व लोक अदालतें 28 और 29 नवंबर को लगेंगी

Tue, 25 Nov 2025 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 25 Nov 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
Revenue Lok Adalats will be held on 28th and 29th November
चंबा। जिले में 28 और 29 नवंबर को राजस्व लोक अदालतें लगेंगी। जिला राजस्व अधिकारी विक्रमजीत सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्णय के अनुरूप प्रत्येक माह के अंतिम दो कार्य दिवस को राजस्व लोक अदालत के रूप में मनाने के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान सभी तहसील और उप तहसील स्तर पर चिह्नित किए गए स्थानों में लोगों के लंबित इंतकाल, तकसीमों, निशानदेही व राजस्व प्रविष्टियों से संबंधित मामलों का निपटारा किया जाएगा।
विज्ञापन

इसी कड़ी में तहसील चंबा के तहत 28 नवंबर को पटवार भवन हरीपुर और पटवार भवन साच और 29 नवंबर को पटवार भवन चंबा -1, व पटवार भवन मंगला में इंतकाल व तकसीम के मामले निपटाए जाएंगे। तहसील भरमौर के तहत 28 नवंबर को पटवार भवन भरमौर और 29 नवंबर को तहसील कार्यालय भरमौर में इंतकाल व तकसीम की जाएगी।
विज्ञापन

इसी तरह तहसील होली के तहत 28 नवंबर को तहसील कार्यालय होली और पटवार भवन गरोला तथा 29 नवंबर को तहसील कार्यालय होली व पटवार भवन होली में इंतकाल, तकसीमें, निशानदेही व राजस्व प्रविष्टियों का निपटारा किया जाएगा। तहसील भटियात के तहत 28 नवंबर को पटवार भवन चुवाड़ी और पटवार भवन परछोड़ और 29 नवंबर को पटवार भवन केलन और मलूंडा में शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील सिहुंता के तहत 28 को पंचायत भवन टुंडी और 29 नवंबर को, तहसील चुराह के तहत 28 और 29 नवंबर को तहसील कार्यालय चुराह स्थित भजराडू में इंतकाल व तकसीम किए जाएंगे।

इसके अलावा तहसील सलूणी के तहत 28 नवंबर को तहसील कार्यालय सलूणी और पटवार भवन किहार व 29 नवंबर को तहसील कार्यालय सलूणी में उक्त मामलों का निपटारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तहसील डलहौजी के तहत 28 को तहसील कार्यालय डलहौजी और 29 को पटवार भवन बनीखेत में इंतकाल, तकसीमें, निशानदेही व राजस्व प्रविष्टियों का निपटारा किया जाएगा।तहसील पांगी के तहत 28 नवंबर को विश्राम गृह लोक निर्माण विभाग साच तथा 29 नवंबर को तहसील कार्यालय पांगी स्थित किलाड में इंतकाल व तकसीम किए जाएंगे।उप तहसील धरवाला में 28 नवंबर को पटवार भवन सुनारा और 29 नवंबर को पटवार भवन बकाण में भी इंतकाल और तकसीमों का निपटारा किया जाएगा। 28 और 29 नवंबर को उप तहसील कार्यालय भलेई में और 28 और 29 नवंबर को उप तहसील कार्यालय तेलका में इंतकाल व तकसीम किये जाएंगे। उप तहसील पुखरी के तहत 28 नवंबर को पटवार भवन पुखरी व 29 नवंबर को उप तहसील कार्यालय पुखरी में इंतकाल, तकसीमें, निशानदेही व राजस्व प्रविष्टियों का निपटारा किया जाएगा। जिला राजस्व अधिकारी ने लंबित राजस्व मामलों से संबंधित हितधारकों से आह्वान किया है कि वे निर्धारित स्थल पर पैरवी हेतु अपनी उपस्थिति सुनिश्चित बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed