{"_id":"65f0630156163898ac0caa89","slug":"retirement-age-should-be-fixed-at-sixty-years-as-per-old-policy-chamba-news-c-88-1-ssml1004-120365-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पुरानी नीति के अनुसार साठ वर्ष तय की जाए सेवानिवृत्त आयु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पुरानी नीति के अनुसार साठ वर्ष तय की जाए सेवानिवृत्त आयु
Tue, 12 Mar 2024 07:43 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 12 Mar 2024 07:43 PM IST
विज्ञापन
पुरानी नीति के अनुसार साठ वर्ष तय की जाए सेवानिवृत्त आयु
स्वास्थ्य विभाग चतुर्थ श्रेणी महासंघ ने सीएम को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। राज्य स्तरीय स्वास्थ्य विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की है कि पुरानी नीति के अनुसार उनकी सेवानिवृत्ति आयु साठ वर्ष निर्धारित की जाए। विभिन्न मांगों को लेकर महासंघ के पदाधिकारियों ने चंबा दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों में अध्यक्ष गजिंद्र कुमार ठाकुर, महासचिव प्रमोद कुमार, कोषाध्यक्ष महिंद्र पाल और वरिष्ठ उप प्रधान अवतार सिंह ने बताया कि वे पिछले पांच सालों से विभिन्न मांगों को लेकर गुहार लगा रहे हैं, मगर अभी तक सरकार की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है। इस कारण प्रदेश के 2500 कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पदाधिकारियों ने सरकार से यह भी मांग की है कि स्टाफ नर्साें की तर्ज पर उन्हें भी 13 माह का वेतन दिया जाए। बताया कि वे अस्पतालों में स्टाफ नर्साें की तरह रात्रि ड्यूटी देते हैं, मगर उन्हें 12 माह का ही वेतन दिया जाता है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि उनकी मांगों को जल्द पूरा किया जाए। संवाद
--