{"_id":"65f479ad652c6b1a92075b1e","slug":"retired-patwari-will-serve-on-15-posts-in-chamba-chamba-news-c-88-1-ssml1004-120526-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा में 15 पदों पर सेवानिवृत्त पटवारी देंगे सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा में 15 पदों पर सेवानिवृत्त पटवारी देंगे सेवाएं
Fri, 15 Mar 2024 10:09 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 15 Mar 2024 10:09 PM IST
विज्ञापन
चंबा में 15 पदों पर सेवानिवृत्त पटवारी देंगे सेवाएं
जिले में 199 पटवार वृत्तों में से 60 पटवारियों के पद लंबे समय से पड़े हैं रिक्त
तीन-तीन सर्किलों में 1-1 पटवारी को संभालना पड़ रहा है राजस्व का कामकाज
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिला राजस्व विभाग में 15 सेवानिवृत्त पटवारी और कानूनगो राजस्व संबंधी कार्य निपटाएंगे। जिले में रिक्त 60 में से 15 पदों पर सेवानिवृत्त पटवारी और कानूनगो सेवाएं देंगे। जिले में 199 पटवार वृत्तों में से 60 में पटवारियों के पद रिक्त हैं। तीन-तीन सर्किलों में एक-एक पटवारी को राजस्व संबंधी कार्यभार देखना पड़ रहा है। जिला राजस्व विभाग की ओर से रिक्त पद भरने को लेकर फाइल वित्त विभाग के पास पहुंच गई है।
पांगी और सलूणी में 3-3, सिहुंता और ककीरा में दो-दो, चुराह, भटियात, तेलका और भलेई में एक-एक पटवारी के 14 पदों पर सेवानिवृत्त पटवारी सेवाएं देंगे। तीसा में सेवानिवृत्त कानूनगो काम-काज देखेंगे। राजस्व विभाग के तहत पटवार वृत्तों और कानूनगो कार्यालयों में रिक्त पदों के कारण राजस्व संबंधी कार्य करवाने में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कार्यालयों में पटवारियाें के पद रिक्त होने और डेपुटेशन पर तैनात पटवारी के अन्य पटवार वृत्तों में तैनात होने की सूरत में लोगों को बार-बार पटवार घरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। जिला राजस्व विभाग ने शिमला स्थित उच्चाधिकारियों को रिक्त पद भरने के लिए प्रस्ताव भेजा है। इसे स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
उधर, जिला राजस्व अधिकारी जगदीश चंद ने बताया कि जिले के 199 पटवार वृत्तों में से 60 पटवारियों के पद रिक्त हैं। पद रिक्त होने के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया है। सरकार के निर्देशानुसार सेवानिवृत्त 14 पटवारियों और एक कानूनगो ने ज्वाइन कर लिया है।
विज्ञापन
--