फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Restrictions on addiction-recovery medication: Dose must now be taken in the doctor's presence.

Chamba News: नशा छुड़ाने की दवा पर पहरा, अब डॉक्टर के सामने खानी होगी खुराक

Wed, 23 Sep 2026 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 23 Sep 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
Restrictions on addiction-recovery medication: Dose must now be taken in the doctor's presence.
पर्ची पर घर ले जाने की व्यवस्था बंद, दवा के गलत इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए लिया फैसला
विज्ञापन

चंबा नशा मुक्ति केंद्र में 100 से अधिक युवा पंजीकृत, सप्ताहभर की दवा देने की व्यवस्था खत्म
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। नशे की लत छुड़ाने के लिए दी जाने वाली दवा अब मरीजों के हाथ में नहीं, बल्कि डॉक्टर की निगरानी में रहेगी। मेडिकल कॉलेज चंबा के नशा मुक्ति केंद्र में पंजीकृत युवाओं को अब दवा की खुराक मनोचिकित्सक के सामने ही लेनी होगी।
दवा के संभावित गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए केंद्र से आई टीम ने यह नई व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं।
कुछ दिन पहले केंद्र की टीम ने मेडिकल कॉलेज के नशा मुक्ति केंद्र और मनोरोग ओपीडी का निरीक्षण किया था। इस दौरान सामने आया कि पर्ची के आधार पर घर ले जाने वाली दवा का कुछ युवा कथित तौर पर नशे के लिए दूसरे युवाओं को बेच रहे थे। इसके बाद टीम ने चिकित्सक को दवा मरीज को केंद्र में ही खिलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

--
100 से अधिक युवा पंजीकृत
नशा मुक्ति केंद्र में वर्तमान में 100 से अधिक युवा पंजीकृत हैं। पहले मरीजों को एक सप्ताह की दवा साथ ले जाने के लिए दी जाती थी। नई व्यवस्था के तहत अब मरीज को निर्धारित खुराक लेने के लिए केंद्र पहुंचना होगा और चिकित्सक की मौजूदगी में ही दवा खानी होगी।नई व्यवस्था से दवा की खुराक पर निगरानी रखी जा सकेगी और उसके गलत इस्तेमाल की आशंका कम होगी। साथ ही चिकित्सक उपचार की प्रगति पर भी नजर रख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र से आई टीम ने नशे की लत छुड़ाने के लिए दी जाने वाली दवा की नई व्यवस्था बनाई है। इसके तहत अब युवाओं को केंद्र में बुलाकर चिकित्सक की मौजूदगी में दवा दी जा रही है। - डॉ. नीरज शर्मा, मनोचिकित्सक
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed