फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Restriction on movement of vehicles at night on Chamba-Tisa-Chanju road

Chamba News: चंबा-तीसा-चांजू मार्ग पर रात को वाहनों की आवाजाही पर लगी रोक

Mon, 30 Jan 2023 10:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jan 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
Restriction on movement of vehicles at night on Chamba-Tisa-Chanju road
तीसा(चंबा)। चंबा-तीसा-चांजू मार्ग पर निर्माणाधीन चांजू पुल के पास रात में वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। पहाड़ी से गिरने वाले पत्थर और मलबा इसकी वजह हैं। खैर, लोक निर्माण विभाग मंडल चुराह की ओर से लोगों को रात के समय अत्यंत आवश्यक न होने पर मार्ग से आवाजाही करने की मनाही की गई है। जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित न हो सके। जिला में भारी बारिश और बर्फबारी ने कहर बरपा दिया है। भारी बारिश के चलते कई जगहों पर पहाड़ी दरकना लोगों की परेशानियों को बढ़ा रहे हैं। सोमवार दोपहर के समय भी चंबा-तीसा-चांजू मार्ग पर चांजू पुल के पास पहाड़ी से गिरने वाले पत्थरों और मलबे से वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक लग गई। हालांकि, विभाग की ओर से मार्ग को यातायात के लिए बहाल करने के लिए मौके पर रखी गई जेसीबी के तहत मार्ग तो बहाल करवा दिया गया। लेकिन, पहाड़ी से गिरते पत्थर वाहन चालकों के लिए हादसे का कारण बन सकते हैं। लिहाजा, लोनिवि की ओर से रात के समय मार्ग से आवाजाही पर रोक लगाई गई है। बता दें कि बीते शनिवार को पहाड़ी से गिरने वाले पत्थरों की चपेट में आने से लोनिवि के सहायक अभियंता भी चोटिल हो चुके हैं। पत्थर लगने से उनके सिर में चोट लगी है और स्वास्थ्य केंद्र में उन्हें चार टांके लगाने पड़े। खैर, लोगों की सुरक्षा के मददेनजर ही विभाग ने चंबा-तीसा-चांजू मार्ग पर रात के समय आवाजाही करने पर रोक लगाई है।
विज्ञापन


चंबा-तीसा-चांजू मार्ग पर निर्माणाधीन पुल के पास पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं। लिहाजा, लोगों को रात के समय सफर करने की मनाही की गई है।
शैलेेश राणा, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed