फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Restoration work continues on war footing

व्यवस्था की बहाली का कार्य युद्धस्तर पर जारी

Mon, 10 Jan 2022 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Restoration work continues on war footing
भरमौर में व्यवस्थाओं का जायजा लेते एडीएम भरमौर। - फोटो : Chamba
भरमौर (चंबा)। जनजातीय मंडल भरमौर के तहत भारी बर्फबारी के कारण बंद पड़ी विभिन्न सेवाओं को शुरू करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य आरंभ किया गया है। व्यवस्था की बहाली को लेकर एडीएम भरमौर के नेतृत्व में लोक निर्माण और विद्युत बोर्ड के अधिकारी मौके पर जाकर कार्यों को अंजाम दे रहे हैं। एडीएम भरमौर डॉ. संजय कुमार धीमान ने बताया कि उपमंडल के तहत विभिन्न सड़कों और विद्युत आपूर्ति को सुनिश्चित बनाने के लिए संबंधित विभागों की ओर से बहाली का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है।
विज्ञापन

भरमौर-चंबा राष्ट्रीय उच्च मार्ग के तहत भरमौर से दिनका तक मार्ग को हल्के वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। इसी तरह दिनका से लूणा मार्ग को खोलने के लिए कार्य प्रगति पर है। इसी तरह खड़ामुख-गरोला संपर्क सड़कों को हल्के वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। होली-मच्छेतर संपर्क सड़क पर कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन

उपमंडल में विद्युत आपूर्ति से संबंधित जानकारी देते हुए कहा कि 33 केवी फीडर करियां और लाहल से व्यवस्था बहाल करने के लिए मरम्मत कार्य जल्द पूरा हो जाएगा। अधिकांश क्षेत्रों में आंशिक तौर पर प्रभावित पेयजल की व्यवस्था को सुचारु कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed