फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Responsibility of three Himfed stores is on one officer, farmers are wandering for fertilizer

Chamba News: तीन हिमफेड स्टोरों की जिम्मेदारी एक अधिकारी पर, खाद के लिए भटक रहे किसान

Sun, 06 Jul 2025 04:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 06 Jul 2025 04:15 PM IST
विज्ञापन
Responsibility of three Himfed stores is on one officer, farmers are wandering for fertilizer
हिमफेड के कुरांह, परेल और चुवाड़ी स्टोर में स्थायी इंजार्ज की तैनाती नहीं
विज्ञापन

मक्की की फसल में खाद डालने का समय, लेकिन स्टोर में लगे ताले
किसान हो रहे परेशान, कहा- जरूरत के वक्त नहीं मिल रही खाद
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले के किसानों पर हिमफेड विभाग की लापरवाही भारी पड़ रही है। इन दिनों मक्की की फसल में खाद डालने का समय चल रहा है, लेकिन कुरांह, परेल और चुवाड़ी स्थित हिमफेड स्टोर में न तो कोई स्थायी इंचार्ज तैनात है और न ही नियमित रूप से अधिकारी मिल रहे हैं। इस कारण स्टोर में खाद लेने पहुंच रहे किसान खाली हाथ लौटने को मजबूर हो रहे हैं।
इस समय किसानों को यूरिया खाद की सबसे अधिक जरूरत होती है, लेकिन स्टोर बंद होने से वे परेशान हैं। जानकारी के अनुसार तीनों स्टोर्स की जिम्मेदारी केवल एक अधिकारी को सौंपी गई है, जो कभी एक जगह तो कभी दूसरी जगह पहुंचते हैं। इस कारण किसानों को खाद की नियमित आपूर्ति नहीं रही है।
विज्ञापन

किसानों में चतरो राम, मंगत राम, प्रकाश चंद, कर्म सिंह, मनोहर सिंह, जगदीश कुमार और मनजीत सिंह ने कहा कि वे सुबह-सुबह दूरदराज से खाद लेने आते हैं, लेकिन स्टोर बंद मिलता है। कहा कि विभाग को पहले से पता होता है कि यह समय कृषि गतिविधियों के लिए संवेदनशील होता है, ऐसे में स्टोर पर स्थायी व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मांग की है कि तुरंत स्थायी इंचार्ज की नियुक्ति की जाए, ताकि जरूरी खाद समय पर मिल सके। हिमफेड के इंचार्ज गगन का कहना है कि स्थायी इंचार्ज की तैनाती को लेकर प्रस्ताव उच्चाधिकारी को भेजा गया है, फिलहाल उन्हें ही तीनों स्टोर की जिम्मेदारी दी गई है। कहा कि एक-एक दिन तीनों स्टोर में बैठना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed