फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Repair work of Mai Ka Bagh bridge completed

माई का बाग पुल का मरम्मत कार्य पूरा

Sat, 02 Jul 2022 10:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Repair work of Mai Ka Bagh bridge completed
मंगला को जोड़ने वाला पुल। संवाद - फोटो : Chamba
मंगला (चंबा)। जिला मुख्यालय को ग्राम पंचायत मंगला के साथ जोड़ने वाले लकड़ी के पुल की मरम्मत कर दी गई है। इससे अब हादसों का खतरा नहीं रहेगा। अमर उजाला समाचार पत्र में प्रमुखता के साथ ग्रामीणों की ज्वलंत मांग को प्रकाशित करने के बाद सदर विधायक के निर्देशानुसार लोक निर्माण विभाग ने तत्परता से कार्य करते हुए पुल के टूटे फट्टे बदल दिए हैं। पुल की मरम्मत होने से ग्राम पंचायत मंगला और बख्तपुर के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

ग्रामीणों राज कुमार, शक्ति प्रसाद, तिलक राज, सुधीर कुमार और बबलू कुुमार ने बताया कि इस पुल की हालत काफी खराब थी। ऐसे में हर समय हादसे का अंदेशा बना रहता था। ग्रामीणों ने बताया कि इस पुल से लोग काफी संख्या में आवाजाही करते हैं। किसान अपनी सब्जियां आदि लेकर भी यहीं से गुजरते हैं। बहरहाल अब पुल की हालत को दुरुस्त कर दिया है। इसके लिए लोगों ने लोक निर्माण विभाग का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed