फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Relief to private schools: Renewal of recognition by March 15

निजी स्कूलों को राहत: अब 15 मार्च तक करवाएं मान्यता नवीनीकरण

Tue, 15 Feb 2022 07:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 07:38 PM IST
विज्ञापन
Relief to private schools: Renewal of recognition by March 15
Relief to private schools: Renewal of recognition by March 15
चंबा। जिले के निजी स्कूल प्रबंधकों को मान्यता नवीनीकरण के लिए बड़ी राहत मिली है। अब स्कूल प्रबंधक 15 मार्च तक मान्यता नवीनीकरण करवा सकते हैं। इस संदर्भ में प्रारंभिक शिक्षा विभाग में पंजीकृत निजी स्कूलों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

निर्देशों के मुताबिक पहले यह तिथि 15 फरवरी थी लेकिन अब विभाग ने इसे बढ़ा दिया है। निजी स्कूल प्रबंधक को नवीनीकरण की फाइल कार्यालय में जमा करवानी होगी। यदि इस अवधि में निजी स्कूल प्रबंधक मान्यता नवीनीकरण की औपचारिकताएं पूरा करने में असफल रहते हैं तो संबंधित निजी स्कूलों की मान्यता रद्द भी की जा सकती है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने स्कूलों को आदेशित किया है कि नवीनीकरण को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन

गौरतलब है कि चंबा में प्रारंभिक शिक्षा विभाग के तहत 174 निजी स्कूल पंजीकृत हैं। इनमें से माध्यमिक स्तर के 108 और प्राइमरी स्तर के 66 स्कूल हैं। हर साल विभाग की ओर से निजी स्कूलों से नवीनीकरण संबंधित औपचारिकताएं ली जाती हैं। 15 फरवरी तक मात्र दस निजी स्कूलों ने ही यह फाइलें जमा करवाई हैं। जबकि, अन्य ने अभी तक फाइलें जमा नहीं करवाई है। ंबहरहाल, अब उन्हें काफी समय मिल गया है। जिला उप शिक्षा अधिकारी चंबा हितेंद्र कुमार ने खबर की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed