फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Relief to patients, X-ray facility restored in medical college after three days

Chamba News: मरीजों को राहत, मेडिकल कॉलेज में तीन दिन बाद एक्सरे सुविधा बहाल

Fri, 13 Feb 2026 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 13 Feb 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Relief to patients, X-ray facility restored in medical college after three days
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में तीन दिन के बाद मरीजों के एक्सरे शुरू हो गए। अमर उजाला में छपी खबरों के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन हरकत में आया और एक्सपर्ट को बुलाकर खराब मशीन को ठीक करवाया गया। अब मरीजों को निजी सेंटरों में जाकर पैसे देकर अपने एक्सरे नहीं करवाने पड़ेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार से लेकर वीरवार तक सरकारी एक्सरे मशीन बंद रही, जबकि, शुक्रवार को मशीन ठीक हो गई और मरीजों के एक्सरे शुरू हो गए। गरीब मरीजों को अपने एक्सरे करवाने में काफी परेशानी हो रही है, क्याेंकि निजी सेंटरों में 200 से 500 रुपये देकर एक्सरे करवाने पड़ रहे थे।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी हंसराज, सुरेंद्र ठाकुर, जय सिंह, मनोज कुमार, केवल, पूरण, विनोद कुमार और अरविंद ने बताया कि जिले के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान में मरीजों की महत्वपूर्ण सेवा बंद हो जाना काफी चिंता का विषय है। भले ही तीन दिनों के बाद यह सेवाएं बहाल हो गई हैं, लेकिन भविष्य में ऐसी नौबत न आए, इसके लिए प्रबंधन को अपने इंतजाम पुख्ता करने चाहिए। उधर, मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. मानिक सहगल ने बताया कि खराब एक्सरे मशीन को ठीक करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed