{"_id":"69039d8e37004b443b099bb8","slug":"relief-to-farmers-1750-quintals-of-wheat-seeds-reached-chamba-chamba-news-c-88-1-cmb1002-165036-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: किसानों को राहत, चंबा पहुंचा 1750 क्विंटल गेहूं का बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: किसानों को राहत, चंबा पहुंचा 1750 क्विंटल गेहूं का बीज
Thu, 30 Oct 2025 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 30 Oct 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
उपकेंद्र सिहुंता में किसानों को बीज देते विभागीय कर्मचारी: जागरूक पाठक
चंबा। जिले के किसानों को इस बार गेहूं की फसल के बीज के लिए दर-दर भटकना नहीं पड़ेगा। कृषि विभाग ने मांग के अनुसार 1750 क्विंटल बीज मंगवाया था, जो कि जिले में पहुंच चुका है।
विभाग ने अब इसे विभिन्न विकासखंडों के उपकेंद्रों तक भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, ताकि किसानों को समय पर और पर्याप्त मात्रा में बीज मिल सके। बीते कुछ सप्ताह से जिले के किसान गेहूं के बीज की कमी को लेकर परेशान थे। अब बीज की उपलब्धता से किसानों ने राहत की सांस ली है।
कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि खेप पहुंचने के बाद बीज की गुणवत्ता और अंकुरण क्षमता की जांच भी की जा रही है। साथ ही किसानों को बीज वितरण के साथ तकनीकी मार्गदर्शन और कृषि सलाह भी दी जाएगी, ताकि बेहतर उत्पादन सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
इस बार महंगा मिलेगा बीज
इस बार किसानों को गेहूं का बीज 30 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिलेगा। इसमें 10 रुपये का अनुदान रहेगा। पिछले साल यही बीज 22.50 रुपये में उपलब्ध था और इसमें अनुदान 15 रुपये प्रति किलो के हिसाब मिला था।