फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Relief from potholes; highway condition improved.

Chamba News: गड्ढों से मिली राहत, हाईवे की सुधरी सूरत

Mon, 21 Sep 2026 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 21 Sep 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Relief from potholes; highway condition improved.
बनीखेत पेट्रोल पंप के पास क्षतिग्रस्त सड़क के भाग पर टायरिंग करती हाइवे प्राधिकरण की मशीनरी-संव
बनीखेत, आसपास के क्षेत्रों में एनएचएआई ने तेज किया पैचवर्क, खराब सड़क भी की दुरुस्त
विज्ञापन

मरम्मत के बाद ढूंडियारा में दोनों दिशाओं से वाहनों की आवाजाही हुई सुचारु
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर सड़क मरम्मत और पैचवर्क का काम तेज कर दिया गया है।
राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से बनीखेत और आसपास के क्षेत्रों में सड़क के गड्ढे भरने के साथ क्षतिग्रस्त हिस्सों को भी दुरुस्त किया जा रहा है। इससे हाईवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों और यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
ढूंडियारा में करीब एक साल से खराब सड़क के हिस्से की भी मरम्मत कर दी गई है। सड़क की हालत सुधरने के बाद अब दोनों दिशाओं से आने वाले वाहन आसानी से एक साथ गुजर रहे हैं। इससे यहां यातायात व्यवस्था भी पहले की अपेक्षा सुचारु हुई है।
विज्ञापन

एनएचएआई के साइट इंजीनियर वरुण कुमार ने बताया कि पठानकोट से भरमौर तक राष्ट्रीय उच्च मार्ग के विभिन्न खराब हिस्सों को चिह्नित कर मरम्मत का काम तेज किया गया है। गड्ढों को भरने और क्षतिग्रस्त हिस्सों को ठीक करने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हाईवे से प्रतिदिन हजारों लोग आवागमन करते हैं। ऐसे में सड़क की स्थिति बेहतर होने से वाहन चालकों और यात्रियों को सुरक्षित और सुगम सफर मिल सकेगा। खराब हिस्सों पर मरम्मत कार्य लगातार जारी रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed