{"_id":"695a9c412d632682980f5bda","slug":"relief-for-farmers-of-churah-they-will-get-the-gift-of-vegetable-market-chamba-news-c-88-1-ssml1004-171085-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चुराह के किसानों राहत, मिलेगी सब्जी मंडी की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चुराह के किसानों राहत, मिलेगी सब्जी मंडी की सौगात
Sun, 04 Jan 2026 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 04 Jan 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। चुराह क्षेत्र के लोगों और किसानों के लिए राहत भरी खबर है। चुराह में जल्द ही सब्जी मंडी की सुविधा उपलब्ध होने जा रही है। इससे स्थानीय किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए बेहतर और संगठित मंच मिलेगा। इसी क्रम में कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) के चेयरमैन ललित ठाकुर ने प्रस्तावित सब्जी मंडी स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एपीएमसी चेयरमैन ललित ठाकुर ने मंडी से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं, निर्माण कार्य की प्रगति और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सब्जी मंडी के शुरू होने से चुराह के किसानों को अपनी सब्जियों का उचित मूल्य मिलेगा।
उन्हें दूर-दराज की मंडियों में जाने की मजबूरी से राहत मिलेगी। यह सब्जी मंडी चुराह क्षेत्र की आर्थिकी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगी। मंडी के शुरू होने से न केवल किसानों को लाभ होगा बल्कि स्थानीय लोगों को भी ताजी सब्जियां उचित दामों पर उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी औपचारिकताएं पूरी कर मंडी को जल्द से जल्द आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। स्थानीय लोगों और किसानों ने सब्जी मंडी की सौगात के लिए खुशी जाहिर करते हुए इसे चुराह क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।