फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Relatives forcefully got the minor married

Chamba News: परिजनों ने जबरदस्ती करवा दी नाबालिग की शादी

Tue, 04 Apr 2023 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 04 Apr 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
Relatives forcefully got the minor married
चंबा। जिले के उपमंडल चुराह क्षेत्र में नाबालिग लड़की के माता-पिता की ओर से जबरदस्ती उसे शादी के बंधन में बांधने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं दूसरे मामले में नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला प्रकाश में आया है। समन्वयक चाइल्डलाइन चंबा कपिल शर्मा ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार और जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) चंबा राकेश कुमार चौधरी को लिखित में सूचित किया है। उन्होंने इन वारदातों में शामिल लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

कपिल शर्मा ने बताया कि चाइल्डलाइन चंबा को सूचना मिली कि चुराह तहसील की एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को उसके माता-पिता ने जबरदस्ती शादी के बंधन में बांध दिया है। केस के संबंध में जब छानबीन की गई तो पता चला कि नाबालिग लड़की की जिस युवक के साथ शादी करवाई जा रही है उनके अभिभावकों ने इन दोनों का बचपन में ही रिश्ता तय कर दिया था। जैसे ही लड़की समझदार हुई तो उसने इस रिश्ते को मानने से इंकार कर दिया। इस दौरान जब अभिभावकों ने लड़की पर शादी का दबाव बनाया तो कुछ दिन पहले लड़की ने घर से भागकर अपनी सहेली के घर में शरण ली। इस बीच लड़की के माता-पिता और अन्य रिश्तेदारों ने लड़की की गुमशुदगी की तीसा थाना में सूचना दी गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लड़की को ढूंढ निकाला और परिजनों के हवाले कर दिया। लड़की के घर वापस आते ही परिजनों ने तीन दिन के भीतर ही जबरदस्ती और उसकी इच्छा के विरुद्ध शादी वहीं करवा दी जहां पर उसका बचपन में ही रिश्ता तय किया हुआ था। वहीं, दूसरी घटना में भी इसी क्षेत्र के एक अन्य युवक की ओर से एक 17 वर्षीय नाबालिग को भी बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। चाइल्डलाइन ने जब इस संबंध में छानबीन की तो पता चला कि नाबालिग युवती को उसी के गांव का रहने वाला युवक शादी के उद्देश्य से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। जब लड़की के पिता से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उसने इस संबंध में लड़के के परिवार वालों को समझाने का बहुत प्रयास किया लेकिन लड़का और उसके परिवार के सदस्य उसे डरा धमका रहे हैं। चाइल्ड लाइन की ओर से एएसपी और जिला कार्यक्रम अधिकारी से मामले में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed