{"_id":"694ad47299db7b82b10ddbe6","slug":"regularize-smc-teachers-like-para-pta-teachers-khanna-chamba-news-c-88-1-ssml1007-170035-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएमसी अध्यापकों को पैरा-पीटीए शिक्षकों की तरह करें नियमित : खन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएमसी अध्यापकों को पैरा-पीटीए शिक्षकों की तरह करें नियमित : खन्ना
Tue, 23 Dec 2025 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 23 Dec 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
चंबा। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ ने जॉब ट्रेनिंग नीति को लेकर प्रदेश सरकार को घेरा है। साथ ही मांग की है कि एसएमसी अध्यापकों को पैरा और पीटीए अध्यापकों की तरह नियमित किया जाए।
वर्चुअल बैठक संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष दीप सिंह खन्ना ने बताया सीधी सीमित भर्ती के माध्यम से स्कूल प्रबंधन समिति से नियुक्त अध्यापकों को प्रतियोगी परीक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत दो वर्ष का कार्यकाल जॉब ट्रेनिंग के रूप में निर्धारित किया गया है। संघ के सभी सदस्यों को इस निर्णय पर आपत्ति है।
उन्होंने कहा कि एसएमसी अध्यापकों की नियुक्ति वर्ष 2012 में और 2014-15 हुई थी। इसके बाद 10 से 12 वर्ष की निरंतर सेवाओं के बाद भी उन्हें जॉब ट्रेनिंग के नाम पर दो वर्ष और प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। इन अध्यापकों के साथ सरासर अन्याय है। एसएमसी पर नियुक्त अध्यापकों का वर्षों से आर्थिक शोषण भी हो रहा है। इन्हें जल्द नियमित किया जाए।