फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Regularization gift to 20 JBT teachers

20 जेबीटी शिक्षकों को नियमितीकरण का तोहफा

Fri, 08 Apr 2022 10:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Regularization gift to 20 JBT teachers
चंबा। जिले के सरकारी स्कूलों में तैनात 20 जेबीटी अध्यापकों को नियमित कर दिया गया है। इस संदर्भ में प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। विभाग ने 31 मार्च 2022 को दो साल की अनुबंध अवधि पूरा करने वाले जेबीटी शिक्षकों को यह सौगात दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सरौला स्कूल में तैनात टेक चंद, काकरी से विजय कुमार, अबाहर से अवनीश कुमार, जन्द्राह से दिनेश कुमार, लक्कड़ मंडी से तेजी देवी, रौणी से सपना, गढ़ से रीता देवी, बेट से अंकुश सोनी, बलोह से बोध राज, कमाण से दीवान सिंह, अवांह से मोनिका देवी, बडिंगी से रोमा देवी, पुखरी से सीमा कुमारी, द्रबला से तरसेम सिंह, मलाल से ललिता कुमारी, टिक्कर से किशन लाल, जलाई से अनुपम, कुफरैटा से सीमा कुमारी, बनेटा से अंजलि ठाकुर, जबकि सरोग से विशाद शर्मा को नियमित किया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने अनुबंध कार्यकाल दो साल का कर दिया है। ऐसे में सरकार के इस फैसले के बाद अनुबंध कर्मचारियों को दो साल में नियमित किया जा रहा है। दूसरी ओर विभाग ने 127 अनुबंध आधार पर तैनात टीजीटी अध्यापकों का ब्योरा भी निदेशालय भेज दिया है। टीजीटी अध्यापकों के नियमितीकरण आदेश निदेशालय से जारी किए जाएंगे। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुरेश कुमार शर्मा ने खबर की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed