फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Regular aerators who complete their tenure should be regularized

कार्यकाल पूरा करने वाले जलवाहक किए जाएं नियमित

Fri, 19 Mar 2021 07:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 07:43 PM IST
विज्ञापन
Regular aerators who complete their tenure should be regularized
उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा से मिलने जाते अंशकालीन जलवाहक संघ के पदाधिकारी। - फोटो : Chamba
चंबा। अंशकालीन जलवाहक दैनिक वेतन भोगी संघ जिला चंबा का प्रतिनिधिमंडल उच्च शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र पाल से मिला। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई संघ के प्रधान केवल कृष्ण ने की। प्रतिनिधिमंडल ने संघ की समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की। उन्होंने बताया कि काफी जलवाहक नियमितीकरण की शर्त को पूरा कर चुके हैं लेकिन अभी तक उन्हें नियमितीकरण की सौगात नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

उन्होंने आग्रह किया है कि कार्यकाल पूरा करने वाले जलवाहकों को जल्द नियमित किया जाए। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की है कि जलवाहकों की डीपीसी पर तुरंत कार्रवाई की जाए। उन्होंने बताया कि अगर शिक्षा विभाग में रिक्त पद कम हैं तो अन्य विभागों में उन्हें स्थानांतरित कर नियमित किया जाए। उपनिदेशक देवेंद्र पाल ने आश्वासन दिया है कि होली से पहले कुछ जलवाहकों को नियमित कर दिया जाएगा। इस मौके पर केहर सिंह, सुर्जन सिंह, किशोरी लाल, अजय कुमार, गीता देवी और तेज सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed