फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Refined quota not reached in some depots of the district this month

Chamba News: जिले के कुछ डिपुओं में इस महीने नहीं पहुंचा रिफाइंड का कोटा

Sat, 13 Apr 2024 09:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 13 Apr 2024 09:55 PM IST
विज्ञापन
Refined quota not reached in some depots of the district this month
जिले के कुछ डिपुओं में इस महीने नहीं पहुंचा रिफाइंड का कोटा
विज्ञापन

उपभोक्ता बोले- बाजार से महंगे दाम पर खरीदना पड़ेगा रिफाइंड, जल्द कोटा भेजने की मांग
विभाग ने निदेशालय से किया पत्राचार, अगले सप्ताह तक हो सकती है रिफाइंड की आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिला चंबा में कुछ राशन डिपुओं में इस महीने रिफाइंड की आपूर्ति नहीं हुई है। इसके चलते उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, विभाग की ओर से गत माह का शेष कोटा उपभोक्ताओं को आवंटित कर दिया गया है, मगर यह कोटा पूरा नहीं हो पाया है। बहरहाल, विभाग ने निदेशालय से इस बारे में पत्राचार किया है। बताया जा रहा है कि अगले सप्ताह तक रिफाइंड की आपूर्ति हो जाएगी। ऐसे में उपभोक्ताओं को बाजार से महंगे दामों पर रिफाइंड की खरीद नहीं करनी पड़ेगी।
जानकारी के अनुसार जिला चंबा के 80 प्रतिशत उपभोक्ताओं को विभाग की ओर से सरसों तेल की आपूर्ति की जाती है। शेष बीस प्रतिशत उपभोक्ताओं के लिए रिफाइंड का कोटा पहुंचता है। विभाग के गोदाम से अब रिफाइंड गायब हो गया है। ऐसे में उपभोक्ता बाजार से महंगे दामों पर रिफाइंड खरीदने को मजबूर हैं। उपभोक्ताओं में योगेश कुमार, राज कुमार, अमित कुमार और देवी चंद ने कहा कि विभाग की ओर से सरसों तेल और रिफाइंड की आपूर्ति की जाती है। इस बार उन्हें रिफाइंड नहीं मिला है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि जल्द रिफाइंड की आपूर्ति शेष डिपुओं में की जाए।
विज्ञापन

उधर, कार्यवाहक जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि शेष माह का कोटा उपभोक्ताओं में वितरित कर दिया है। कहा कि आगामी सप्ताह आपूर्ति होते ही डिपु होल्डर रिफाइंड का कोटा उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed