{"_id":"6ae4d2455a3bc3b4550f99c4","slug":"red-cross-fair-in-dalhousie-tomorrow-tambola-and-dog-show-to-be-the-main-attractions-chamba-news-c-88-1-ssml1004-201578-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: डलहौजी में रेडक्रॉस मेला कल, तंबोला और डॉग शो होंगे आकर्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: डलहौजी में रेडक्रॉस मेला कल, तंबोला और डॉग शो होंगे आकर्षण
Fri, 30 Oct 2026 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 30 Oct 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। जिला रेडक्रॉस सोसायटी की डलहौजी शाखा की ओर से एक नवंबर को केंद्रीय तिब्बतियन स्कूल बकरोटा के परिसर में रेडक्रॉस मेले का आयोजन किया जाएगा।
सुबह नौ बजे शुरू होने वाले मेले का शुभारंभ उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष मुकेश रेपसवाल करेंगे। मेले में खानपान और खेलों के स्टाॅल लगाए जाएंगे। इसके अलावा तंबोला, बेबी शो और डॉग शो भी आयोजित होंगे। आयोजन के माध्यम से लोगों को सामाजिक सेवा, मानवता और जनकल्याण से जुड़ीं गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। एसडीएम अनिल कुमार भारद्वाज ने क्षेत्रवासियों से मेले में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए डलहौजी बस अड्डे, सुभाष चौक और गांधी चौक से मेला स्थल तक बसों की व्यवस्था भी की जा रही है। संवाद
--