फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Recruitment for 10 Anganwadi posts in Bharmour; apply by October 29.

Chamba News: भरमौर में आंगनबाड़ी के 10 पदों पर भर्ती, 29 अक्तूबर तक करें आवेदन

Sat, 10 Oct 2026 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 10 Oct 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
Recruitment for 10 Anganwadi posts in Bharmour; apply by October 29.
कार्यकर्ता का एक और सहायिका के नौ पद भरे जाएंगे, पात्र महिलाओं को मिलेगा मौका
विज्ञापन

जमा दो उत्तीर्ण महिलाएं कर सकती हैं आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। उपमंडल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 10 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक और पात्र महिला उम्मीदवार 29 अक्तूबर तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय भरमौर में आवेदन जमा करवा सकती हैं।
बाल विकास परियोजना अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक पद सांह केंद्र में भरा जाएगा। वहीं, सहायिका के नौ पद कुगती-1, चलेड़, चान्गुई, मिन्द्रा, कलाह, तिल्ला, चियानी, भराड़ी और सतनाला आंगनबाड़ी केंद्रों में भरे जाएंगे।
विज्ञापन

आवेदन करने वाली महिला की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के लाभान्वित क्षेत्र की निवासी और जमा दो उत्तीर्ण होनी चाहिए। परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सक्षम अधिकारी की ओर से जारी आय प्रमाणपत्र देना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च शैक्षणिक योग्यता, दिव्यांगता, अनाथ, विधवा और निराश्रित सहित निर्धारित श्रेणियों के उम्मीदवारों को नियमानुसार अंक दिए जाएंगे। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग की पात्र महिलाओं को भी नियमानुसार लाभ मिलेगा। पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी के लिए महिलाएं संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, वृत्त पर्यवेक्षक या बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय भरमौर से संपर्क कर सकती हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed