फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Ravana, Kumbhakarna and Meghnad burst into flames in the historic Chaugan, slogans of Jai Shri Ram were raised.

Chamba News: ऐतिहासिक चौगान में धू-धूकर जल उठे रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद, लगे जय श्रीराम के नारे

Tue, 24 Oct 2023 11:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Ravana, Kumbhakarna and Meghnad burst into flames in the historic Chaugan, slogans of Jai Shri Ram were raised.
चंबा। बुराई पर अच्छाई का प्रतीक दशहरा पर्व चंबा में धूमधाम से मनाया गया। ऐतिहासिक चौगान में भीड़ के बीच रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले जलाए गए। इस दौरान चौगान में दिनभर लोगों का मेला लगा रहा। शाम को रामलीला की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां निकाली गईं। जिन्हें देखने के लिए सड़क के दोनों और लोगों की भीड़ लगी रही। शोभायात्रा में रामलीला कमेटी के सदस्यों के अलावा कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन


पूरा शहर भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। शोभायात्रा जैसे ही चौगान में पहुंची तो राम ने रावण को तीर मारकर उसका अंत किया। इसके बाद पुतलों का दहन किया गया। पुतलों के दहन के बाद बची लकड़ी के अवशेषों को लोग अपने घरों को ले गए। लोगों में मान्यता है कि रावण के अवशेष की लकड़ी घर में रखने से भूत प्रेत का साया नहीं होता है। वहीं, दूसरी तरफ दशहरा पर्व को लेकर शहर में जाम की समस्या आम रही। इसके चलते लोगों को चौगान आने और वापस जाने के लिए जाम से जूझना पड़ा। पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण लोगों को वाहन पार्क करने के लिए काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed