फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Rape victim minor gives birth to a child

Chamba News: दुष्कर्म पीड़ित नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म

Sun, 10 Sep 2023 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 10 Sep 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
Rape victim minor gives birth to a child
चंबा। दुष्कर्म पीड़ित नाबालिग ने चंबा मेडिकल कॉलेज में बच्चे को जन्म दिया है। दुष्कर्म का आरोपी पहले से ही जेल की सलाखों के पीछे चल रहा है। अब पुलिस नाबालिग के नवजात बच्चे और आरोपी के डीएनए की जांच करवाएगी।
विज्ञापन

इससे पता लग जाएगा कि बच्चा आरोपी का है या नहीं। हालांकि, पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की थी कि आरोपी उसके साथ जबरन दुष्कर्म करता था। इसी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने के उपरांत उसे न्यायालय में पेश किया गया। यहां न्यायाधीश ने उसे जेल में रखने की सजा सुनाई। इस मामले को लेकर अभी न्यायाधीश का अंतिम फैसला आना बाकी है। नाबालिग ने जब इसकी शिकायत पुलिस में दी थी तो वह गर्भ से थी। ऐसे में उसे बच्चे को जन्म देना पड़ा। दो दिन पहले चंबा मेडिकल कॉलेज में ऑप्रेशन के दौरान बच्चे का जन्म हुआ। फिलहाल, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। अब पुलिस ने अपनी अगली कार्रवाई को अंजाम देना शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed