फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   rape news

होली में नाबालिग से दुराचार की कोशिश, शोर मचाने पर आरोपी हुआ फरार

Tue, 16 Feb 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ होली (चंबा)।
ब्यूरो, अमर उजाला/ होली (चंबा)। Updated Tue, 16 Feb 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन

कबायली क्षेत्र होली में तेरह वर्षीय नाबालिग के साथ अश्लील हरकतें व दुराचार का प्रयास करने के आरोप में युवक पर मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पीड़िता ने मंगलवार को पुलिस चौकी होली में दिए बयान में बताया कि जब वह अपनी मौसी के घर से वापस लौट रही थी तभी रास्ते में पड़ते जंगल में उसे वहिंद्र (24) पुत्र गुड्डू राम निवासी गांव कुठेहड़ मिला। उसने उसे अकेला पाकर उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो आरोपी उसे जबरन घसीटकर घने जंगल की तरफ ले जाने की कोशिश करने लगा। जिस पर पीड़ित ने चिल्लाना शुरू कर दिया और उसके जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज सुनकर पीड़ित की मौसी व कुछ अन्य लोग वहां पहुंचे।
विज्ञापन


 लोगों को देखते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। ग्रामीण इसके बाद पुलिस चौकी पहुंच गए और उन्होंने आरोपी वहिंद्र के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया। पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो व आईपीसी 354ए के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस चौकी होली के प्रभारी एएसआई प्रीतम सिंह ने बताया कि पीड़िता ने यह शिकायत होली पुलिस चौकी में दर्ज करवाई है। जिसके आधार पर आरोपी को मंगलवार को ही हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। डीएसपी चंबा बीर बहादुर ने बताया ने बताया कि न्यायालय से आरोपी को रिमांड पर लेने की मांग की जाएगी। ताकि पूछताछ में इस घटना के बारे में आवश्यक तथ्य जुटाए जा सकें। इस मामले को लेकर होली पुलिस को निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed