फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Rape accused nabbed by police after shaving off beard to conceal identity.

Chamba News: पहचान छिपाने के लिए मुंडवाई दाढ़ी, पुलिस ने दबोचा दुष्कर्म का आरोपी

Thu, 25 Jun 2026 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 25 Jun 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Rape accused nabbed by police after shaving off beard to conceal identity.
पुलिस से बचने के लिए बार-बार बदली जगह, जंगलों में भी काटीं कई रातें
विज्ञापन

पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से बिछाया जाल, डोडणी क्षेत्र में आया आरोपी काबू

संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। दुष्कर्म के मामले में भागे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वारदात के बाद से गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। पहचान छिपाने के लिए उसने अपनी दाढ़ी भी मुंडवा ली थी। मामले में नामजद आरोपी सांई निवासी गांव नगोड़ी, डाकघर सवाला, तहसील चुराह, जिला चंबा वारदात के बाद से हाथ नहीं आ रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी जिसने पहले दाढ़ी रखी हुई थी, अब क्लीन शेव हो गया है। वह क्षेत्र से भागने की फिराक में है। सूचना के आधार पर नकरोड़ पुलिस चौकी और थाना तीसा की टीम ने संयुक्त अभियान चलाया। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी। उसे डोडणी क्षेत्र में काबू कर लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी दुष्कर्म की वारदात के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए चांजू और सपाहण के जंगलों में छिपकर रह रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए अदालत में पेश किया जा रहा है। मामले की जांच जारी है। एसपी विजय कुमार सकलानी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आगामी जांच शुरू कर दी है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed