फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Rape accused escaped from jail, police failed to catch him

Chamba News: जेल से भागा दुष्कर्म का आरोपी नहीं चढ़ा पुलिस के हत्थे

Sun, 19 Oct 2025 08:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 19 Oct 2025 08:53 PM IST
विज्ञापन
Rape accused escaped from jail, police failed to catch him
चंबा। जिला कारागार से भागा दुष्कर्म का आरोपी अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है। चार माह पहले वह पुलिस को चकमा देकर जेल से भाग गया था। इसके बाद उसने दुष्कर्म पीड़िता के घर जाकर गोली चलाकर उसके दादा को भी घायल किया। हालांकि वह अब तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया। पीड़िता के परिवार में डर का माहौल है। आरोपी को पकड़ने के लिए वह पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन भी सौंप चुके हैं। हालांकि पुलिस उसे पकड़ने के लिए चौकसी से कार्य कर रही है, लेकिन बताया जा रहा है कि आरोपी बार-बार पीड़िता के परिवार को धमकी दे रहा है। अब तक पीड़ित परिवार के साथ गांव के अन्य लोग भी पुलिस से मांग कर रहे हैं कि आरोपी को पकड़कर जेल में बंद किया जाए। उसका खुले घूमना समाज के लिए हानिकारिक हो सकता है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि भागे हुए आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस मुस्तैदी से कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed