{"_id":"60e33fad8ebc3ec2061da2df","slug":"randam-sampling-chamba-news-sml3759378101","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदासपुरा में दुकानदारों के लिए कोरोना सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदासपुरा में दुकानदारों के लिए कोरोना सैंपल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। उपायुक्त के आदेशों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जिले में रैंडम सैंपलिंग को बढ़ा दिया है। जिस इलाके में कोरोना संक्रमण का मामला सामने आ रहा है, उन इलाकों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने रैंडम सैंपलिंग शुरू कर दी है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हरदासपुरा में 16 स्थानीय दुकानदारों के सैंपल एकत्रित किए। इनमें 13 पुरुष और तीन महिला दुकानदारों के सैंपल लिए गए हैं।
सैंपलों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच के लिए मेडिकल कॉलेज की आरटीपीसीआर लैब में भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग टीम में शामिल डॉक्टर विनस पुरी और फार्मासिस्ट देवेंद्र भारद्वाज ने दुकानदारों के सैंपल एकत्रित करने के साथ ही उन्हें कोविड नियमों के बारे में भी जागरूक किया। साथ ही लोगों को कड़ाई से कोविड नियमों की पालना करने के लिए कहा।
हालांकि, जब स्वास्थ्य टीम सैंपल लेने के लिए हरदासपुरा पहुंची तो ज्यादातर दुकानदारों ने सैंपल देने से इंकार कर दिया लेकिन बाद में टीम की ओर से समझाने पर दुकानदारों ने सैंपल देने के लिए हामी भरी। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जालम सिंह ने बताया कि जहां कोरोना संक्रमण का मामला सामने आ रहा है, वहां विभाग की टीमें रैंडम सैंपल ले रही हैं।