{"_id":"6453de630377c585370a4226","slug":"ram-singh-became-director-of-state-cooperative-bank-chamba-chamba-news-c-19-1-142354-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: राम सिंह बने प्रदेश राज्य सहकारी बैंक चंबा के निदेशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: राम सिंह बने प्रदेश राज्य सहकारी बैंक चंबा के निदेशक
Thu, 04 May 2023 10:03 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 04 May 2023 10:03 PM IST
विज्ञापन
चंबा। दी हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक चंबा जिला के निदेशक मंडल के चुनावों में राम सिंह चंबियाल ने बाजी मारी। चंबियाल ने अपने विरोधी प्रत्याशी राकेश बेदी को हराकर पांच सालों के लिए निदेशक मंडल के पद पर कब्जा कर लिया। वीरवार को जिला कार्यालय चंबा में निर्वाचन अधिकारी सुरजीत सिंह धीमान की अध्यक्षता में चुनावी प्रक्रिया आरंभ हुई।
चुनाव में जिले के 129 सहकारी सभाओं की ओर से अधिकृत प्रतिनिधियों ने भाग लिया। चुनाव प्रात: 10:00 से सायं 3:00 बजे तक चले। चुनाव में 125 मत पड़े। जबकि चुनावों में चार अधिकृत प्रतिनिधियों ने भाग नहीं लिया। चुनावों में राकेश बेदी को 54 मत प्राप्त हुए वहीं राम सिंह चंबियाल को 71 मत मिले। चुनाव में जीत दर्ज करने पर राम सिंह चंबियाल को दी हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के निदेशक मंडल के चुनाव में जिला/जोन चंबा का विजेता घोषित किया गया। नवनियुक्त दी हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक जिला चंबा के निदेशक अब संचालक मंडल में जाएंगें। उनका कार्य काउंसिल बनाने, बैंक पॉलिसी बनाने, पॉलिसी में बदलाव को लेकर सुझाव देने आदि का रहता रहेगा।