फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Rally taken out in Bhatiyat on the victory of BJP

भाजपा की जीत पर भटियात में निकाली रैली

Thu, 10 Mar 2022 10:55 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 10:55 PM IST
विज्ञापन
Rally taken out in Bhatiyat on the victory of BJP
चंबा। यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विस चुनाव के नतीजे सुनने के लिए लोग सुबह से ही लोग टीवी, मोबाइल और रेडियो से चिपके रहे। चुनाव में प्रत्याशियों को मिलती बढ़त ने जहां पार्टी समर्थित कार्यकर्ताओं में जोश भरा तो वहीं, मतगणना में पीछे चलने वाले उम्मीदवारों के समर्थकों के चेहरों पर निराशा की झलक साफ दिख रही थी। यूपी, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भगवा लहराने की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय चंबा, भटियात, सुंडला, सलूणी, तीसा, भरमौर और बनीखेत में हलवा और लड्डू बांट कर आतिशबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर डांस कर अपनी खुशी का इजहार किया। वहीं, पंजाब की राजनीति में हुए बड़े उलटफेर के बाद आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पर्यटन नगरी डलहौजी में लड्डू बांटे। वहीं, चंबा शहर में भरमौर चौक के पास लड्डू बांटने के बाद पूरे शहर में रैली निकाली। भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर नागपाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, एसी/एसटी कारपोरेश के उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता जय सिंह जिला मार्केटिंग अध्यक्ष डीएस ठाकुर और जनजातीय मोर्चा के प्रदेश आईटी संयोजक नेकराज ठाकुर ने कहा कि भाजपा काम करने में विश्वास करती है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों से सामने आया है।
विज्ञापन

वहीं, यूपी समेत चार राज्यों में भाजपा को मिली प्रचंड जीत के चलते भटियात भाजपा में खुशी की लहर दौड़ गई है। भटियात भाजपा मंडल अध्यक्ष दिव्य चक्षु की अगुवाई में चुवाड़ी में मिठाई बांटी गई। समर्थकों ने आतिशबाजी कर और ढोल की थाप पर नाचकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर समोट जिला परिषद वार्ड के पार्षद अभिमन्यु जरियाल भी मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस दौरान चुवाड़ी बाजार में विजय जलूस निकाला और विधायक बिक्रम जरियाल को जय श्रीराम के नारे लगाए। भाजपा मंडल भटियात के अध्यक्ष दिव्य चक्षु ने कहा कि यह भाजपा पर आम जनता के विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, मणिपुर, गोवा तथा उत्तराखंड में भाजपा के विकास की नीति में लोगों ने विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि इस जीत के लिए आम जनता प्रशंसा की पात्र है जिसने केंद्र की मोदी सरकार पर पूर्ण विश्वास जताते हुए भाजपा के सिर जीत का सेहरा बांधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed