फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Rajput Mahasabha presents an eight-point agenda to the government

Chamba News: राजपूत महासभा ने सरकार के समक्ष रखा आठ सूत्रीय एजेंडा

Wed, 21 Oct 2026 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 21 Oct 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
Rajput Mahasabha presents an eight-point agenda to the government
स्वर्ण आयोग, ईडब्ल्यूएस आय सीमा में बढ़ोतरी और मेधावियों को निशुल्क कोचिंग की मांग
विज्ञापन

हर साल 60 विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। राजपूत महासभा हिमाचल प्रदेश ने समाज और आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के हितों से जुड़ा आठ सूत्रीय एजेंडा सरकार के समक्ष रखा है।
महासभा ने स्थायी स्वर्ण आयोग के गठन, ईडब्ल्यूएस की वार्षिक आय सीमा चार लाख से बढ़ाकर आठ लाख रुपये करने और मेधावी विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग देने की मांग की है।
राजपूत कल्याण सभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह साम्बयाल ने बताया कि दो सितंबर 2026 को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष राजपूत कल्याण बोर्ड की बैठक में ये प्रस्ताव रखे गए थे। इनके अवधारणा-पत्र कैबिनेट मंत्रियों, विधानसभा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष को भी भेजे गए हैं। महासभा ने विधायकों से इन मुद्दों को विधानसभा में उठाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

एजेंडे में ग्रामीण क्षेत्रों के 60 मेधावी विद्यार्थियों को हर साल जेईई, नीट और एनडीए की निशुल्क तैयारी करवाने के लिए हिमाचल एक्सीलेंस-60 कार्यक्रम शुरू करना शामिल है। इसके अलावा पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, शिमला में राजपूत कल्याण भवन, जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता और नीति निर्माण समितियों में महासभा के प्रतिनिधित्व की मांग की गई है। आरक्षण संबंधी विषयों पर संवैधानिक प्रावधानों के अनुरूप विचार करने का भी आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed