फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Rajmarhi Surada established his suzerainty over 13 madhis

Chamba News: लोहड़ी की रात रही राज मुशहरा की धूम

Sat, 14 Jan 2023 04:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 04:15 PM IST
विज्ञापन
Rajmarhi Surada established his suzerainty over 13 madhis
- फोटो : संवाद
बुरी शक्तियों का खात्मा करने के लिए घुमाई जाती है अग्नि मशाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। ऐतिहासिक शहर चंबा में लोहड़ी की आधी रात को रियासत काल से चली आ रही राज मुशहरा (मशाल) की खूब धूम रही। राजमढ़ी सुराड़ा ने 13 मढ़ियों पर अपना आधिपत्य स्थापित किया। मान्यता है कि बुरी शक्तियों के खात्मे के लिए अग्नि मशाल को पूरे शहर के चौराहों में घुमाया जाता है। इस दौरान बड़ी संख्या में मुशहरा में युवाओं ने भाग लिया। शुक्रवार को रात 11:00 बजे राजमढ़ी सुराड़ा से 17 फीट लंबे लकड़ियों से बनाए गए मुशहरे को युवाओं की टोली उठाकर बैंडबाजे के साथ रवाना हुई।

मुशहरे को अपने कंधों पर उठाकर युवा बजीर मढ़ी चौंतड़ा, द्रोबी, बनगोटू, नंद, नर, सपड़ी, झीर, चौगान, बंशी गोपाल, हरनाला, जनसाली, रामगढ़, खरूड़ा आदि मढ़ियों से होकर गुजरे। यहां मुुशहरा ले जा रहे लोगों में छीनाझपटी भी हुई लेकिन इस छीनाझपटी में किसी को कोई चोट नहीं पहुंची। मुशहरा लेकर रात में भ्रमण करने वाली यह परंपरा हर साल निभाई जाती है। इस दौरान पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात रहा। पुलिस ने विभिन्न वार्डों में गश्त की और शरारती तत्वों पर नजर रखी। मुशहरा को उठाकर ले जाने वाले युवा भोले के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। वहीं स्थानीय लोग भी इस मुशहरे की परंपरा को देेखने के लिए अपने घरों की खिड़कियों और छतों पर नजर आए। सुराड़ा निवासी मनोज सिंह ठाकुर, राजेंद्र सिंह जसरोटिया, अधिवक्ता संजीव शर्मा, ओम प्रकाश गुलेरिया, राजिंद्र गुलेरिया, वीरेद्र जरयाल, हितेंद्र गौतम, ओंकार सिंह ठाकुर, लोकेंद्र पुरी, देवेंद्र पुरी, रितिक शर्मा व यशपाल ने बताया कि वर्षों पुरानी परंपरा का निर्वहन कर अपनी संस्कृति अपनी विरासत को लोग संजोए हुए हैं। गौरतलब है कि रियासतकाल में इस घटना के दौरान एक खून माफ रहता था। इसके चलते इसे खूनी लोहड़ी के नाम से भी जाना जाता था। मुशहरे की छीनाझपटी में खून खराबा होना आम बात होती थी। यह लड़ाई-झगड़ा सिर्फ लोहड़ी की रात को ही होता था। बहरहाल बदलते समय के साथ अब यह परंपरा छीनाझपटी तक सीमित रह गई है। हालांकि प्रशासन की ओर से पुलिस की मौजूदगी में राज मुशहरा की परंपरा निभाई जाती है। इसके चलते अब रात में लड़ाई-झगड़े की घटनाएं कम देखने को मिलती हैं। नगर परिषद की ओर से विभिन्न मढ़ियों पर आग जलाने के लिए आर्थिक खर्चा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed