फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Rajiv Gandhi Model Day Boarding School will be opened in Udaipur: Neeraj

उदयपुर में खोला जाएगा राजीव गांधी मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल : नीरज

Sun, 17 Dec 2023 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 17 Dec 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
Rajiv Gandhi Model Day Boarding School will be opened in Udaipur: Neeraj
चंबा के राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उदयपुर में कार्यक्रम के दौरान मौजूद मुख्यति​थि
चंबा। सदर के विधायक नीरज नैय्यर ने कहा कि सरकार ने वर्ष 2023-24 के बजट में शिक्षा का स्तर बढ़ाने की आवश्यकता पर बल देते हुए हर विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी राजकीय मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने की घोषणा की है।
विज्ञापन

विधायक राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उदयपुर में वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र चंबा में भी राजीव गांधी राजकीय मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल खोला जाएगा। इसके लिए ग्राम पंचायत उदयपुर में भूमि चिह्नित की गई है। इस स्कूल में प्री-प्राइमरी से 12वीं कक्षा तक लगभग 900 से 1000 छात्रों को समायोजित करने की क्षमता होगी। इन स्कूलों में हाई-टेक स्मार्ट क्लासरूम, खेल मैदान, इंडोर स्टेडियम, स्विमिंग पूल, म्यूजिक रूम सहित अनेक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कहा कि चंबा में खोले जाने वाले मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल के निर्माण कार्य के लिए उन्होंने विधायक निधि से 5 लाख की धनराशि अनुदान के तौर पर दी है। अनाथ बच्चों, निराश्रित महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना चलाई है। इसके माध्यम से 6000 से अधिक अनाथ बच्चों को लाभान्वित किया जा रहा है। सरकार ने इन अनाथ बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ स्टेट के रूप में अपनाया है। कहा कि चंबा के हर गांव को सड़क से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। मुख्यातिथि ने सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 11 हजार की राशि देने का एलान किया।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed