{"_id":"6a43ff364b6bb02e8502f9c1","slug":"raised-public-awareness-about-solid-waste-management-chamba-news-c-88-1-ssml1007-188345-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: ठोस कचरा प्रबंधन पर लोगों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: ठोस कचरा प्रबंधन पर लोगों को किया जागरूक
Tue, 30 Jun 2026 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मंगलवार को डीआरडीए हॉल हरदासपुरा में ठोस कचरा प्रबंधन विषय पर कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें लोगों को सार्वजनिक स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन के महत्व से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में सीनियर सिविल जज-सह-एसीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एकांश कपिल, नीतिका ठाकुर, अखिल और वेलफेयर ऑफिसर अक्षय तहिल ने प्रतिभागियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़े कानूनी और व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि घरेलू कचरे को स्रोत पर ही गीला, सूखा, सैनिटरी और विशेष देखभाल वाले कचरे की चार श्रेणियों में अलग-अलग करना कानूनी रूप से अनिवार्य है। कचरे का सही पृथक्करण प्रभावी अपशिष्ट प्रबंधन की पहली और सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है।
विज्ञापन
वक्ताओं ने लोगों से स्वच्छता बनाए रखने, ठोस कचरा प्रबंधन के जिम्मेदार तरीकों को अपनाने और जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छ, स्वस्थ एवं टिकाऊ पर्यावरण के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया।