{"_id":"6697efde52e307900e01b5f4","slug":"raised-issue-till-shimla-condition-of-restroom-did-not-improve-chamba-news-c-88-1-cmb1002-129185-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: शिमला तक उठाई बात, नहीं सुधरी रेस्टरूम की हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: शिमला तक उठाई बात, नहीं सुधरी रेस्टरूम की हालत
Wed, 17 Jul 2024 09:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 17 Jul 2024 09:52 PM IST
विज्ञापन
चंबा। एचआरटीसी के चंबा डिपो के चालक खस्ताहाल रेस्टरूम की हालत न सुधरने से परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बीते दिनों शिमला में चालक यूनियन की बैठक में मुद्दा उठाने के बावजूद रेस्टरूम की मरम्मत की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है।
चालकों ने कहा कि लंबे रूटों पर सेवाएं देने के बाद भी वे सही ढंग से आराम नहीं कर पा रहे हैं।उन्होंने कहा कि हर बार रेस्टरूम की मरम्मत करने का सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है। इससे वे खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी के चंबा डिपो में चालकों के लिए रेस्टरूम की व्यवस्था नहीं थी। आरएम से मांग की गई तो स्टोर को खाली कर चालकों के लिए आराम करने की व्यवस्था की गई। रेस्टरूम में पंखे तक नहीं हैं। भीषण गर्मी में बिना पंखों के चालक आराम नहीं कर पाते हैं। ऊपर से खटमल सोने नहीं देते हैं। ईंट के बेड सहारे टिकाए गए हैं। फर्श पर गड्ढे पड़े है। बीते माह शिमला में हुई चालक यूनियन की बैठक में उन्हें एक माह के भीतर रेस्टरूम की दशा सुधारने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
चालक यूनियन के प्रधान हेम राज, राज्य कार्यकारिणी तकनीकी संगठन के उपप्रधान ने कहा कि कई बार निगम प्रबंधन और सरकार से रेस्टरूम की दशा सुधारने की मांग उठा चुके है, लेकिन कोई परेशानी को नहीं समझ रहा है। उन्होंने कहा कि बार-बार अवगत करवाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द रेस्टरूम की हालत नहीं सुधारी गई तो वे धरना प्रदर्शन करेंगे। उधर, एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधन शुगल सिंह ने कहा कि यह बात प्रदेश सरकार और निगम प्रबंधन के ध्यान में है। समस्या का समाधान करने के लिए उचित प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
--