फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Raised demand to make Pangi a separate consituacy, Pangwal Ekta Manch handed over the demand letter to the Chief Minister regarding the demand

पांगी को अलग विस क्षेत्र बनाने की उठाई मांग

Wed, 18 Aug 2021 10:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Raised demand to make Pangi a separate consituacy, Pangwal Ekta Manch handed over the demand letter to the Chief Minister regarding the demand
पांगी एकता मंच मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए। - फोटो : Chamba
पांगी (चंबा)। पांगी दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से पंगवाल एकता मंच ने पांगी को अलग विस क्षेत्र बनाने की मांग रखी। मंच के अध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर ने बताया कि वर्ष 1966 में पांगी विधानसभा क्षेत्र का अस्तित्व समाप्त हुआ था। उसके बाद आज दिन तक किसी भी पंगवाल को विधानसभा का प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं मिला। पांगी घाटी पिछले 55 सालों से राजनीतिक उपेक्षा की शिकार हुई है। पांगी को भरमौर विस क्षेत्र के साथ जोड़ा गया है। इसकी वजह से पांगी में विधायकों का सीमित प्रवास होता है। जिस कारण घाटी विकास में पिछड़ रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि पांगी को अलग विस क्षेत्र बनाया जाए। जिससे पांगी घाटी का अपना विधायक विधानसभा में बैठे। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनकी मांग पर सरकार जरूर विचार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed