फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Rains in Bhawla became ravines

भावला में बारिश से नाले बन गए खेत

Tue, 04 May 2021 09:52 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 09:52 PM IST
विज्ञापन
Rains in Bhawla became ravines
तीसा (चंबा)। ग्राम पंचायत भावला के नैला गांव में सोमवार रात को भारी बारिश ने काफी तबाही मचाई। मूसलाधार बारिश से नैला नाले का जलस्तर एकाएक बढ़ गया। नाले का पानी खेतों में बहने लगा जिससे, खेत भी नाले में तब्दील हो गए। किसानों ने खेतों में मक्की की फसल की बिजाई की तैयारी कर रखी थी लेकिन बारिश ने किसानों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। खेतों में जहां नालियां बन गईं तो वहीं पत्थरों की भी भरमार हो गई। अब किसानों को खेतों में मक्की की बिजाई करने से पहले दुरुस्त करना होगा।
विज्ञापन

नैला गांव के लोग खेतों को हुए नुकसान को लेकर काफी परेशान हैं। लोगों ने नुकसान की एवज में प्रशासन से राहत राशि जारी करने की मांग की है। इसको लेकर प्रभावित लोगों ने पंचायत प्रतिनिधियों को भी अवगत करवा दिया है। मक्की की फसल की बिजाई इसी महीने होती है। ऐसे में अगर लोग समय पर मक्की की बिजाई नहीं कर पाए तो उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। क्योंकि गांव के ज्यादातर लोग फसलों की बिजाई से होने वाली कमाई से ही अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। एसडीएम तीसा मनीष चौधरी ने बताया कि संबंधित पटवारी को मौके पर भेजकर नुकसान की रिपोर्ट बनाई जाएगी। उसके आधार पर ही प्रभावितों को सहायता राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed