{"_id":"6a454ef633d0aef2c701e786","slug":"rain-washed-away-the-soil-filled-into-the-potholes-on-the-nh-chamba-news-c-88-1-ssml1006-188503-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बारिश में धुल गई एनएच पर गड्ढों में डाली मिट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बारिश में धुल गई एनएच पर गड्ढों में डाली मिट्टी
Wed, 01 Jul 2026 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
चंबा में जहां जहां एनएच पर मिट्टी डाली थी उसे बारिश ने साफ कर दिया।संवाद
चंबा। भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गड्ढों को भरने के लिए बिछाई मिट्टी को पहली ही बारिश ने बहा दिया। अब पहले की तरह सड़क पर गड्ढे उभर आए हैं।
मंगलवार को एनएच के कर्मचारियों ने गड्ढों पर मिट्टी डालकर उन्हें भर दिया था। बुधवार को बारिश हुई तो वह मिट्टी बहकर दोबारा नाली में चली गई। गड्ढों में पानी भर गया। इस कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। एनएच अधिकारियों का गड्ढों पर तारकोल डालने के बजाय मिट्टी डालने का फैसला फेल हो गया।
वाहन चालकों में रोशन लाल, संजय शर्मा, अजय कुमार, शम्मी कुमार, करण महाजन, काका और रवि कुमार ने बताया कि सड़क के गड्ढों को भरने के लिए हमेशा तारकोल डाली जाती है। पहली बार उन्होंने मिट्टी से गड्ढों को भरते हुए देखा। इसका परिणाम यह हुआ कि बारिश होने पर मिट्टी बह गई और गड्ढों में पानी भर गया। उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि गड्ढों में तारकोल बिछाई जाए। उधर, एनएच के कार्यकारी अधिशासी अभियंता जोगिंद्र शर्मा ने बताया कि गड्ढों को भरने के लिए जल्द पैच वर्क करवाया जाएगा। संवाद