{"_id":"64a999d72b108df73507aeb9","slug":"rain-stopped-the-way-on-the-last-day-of-admission-in-college-chamba-news-c-88-1-ssml1004-2757-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: कॉलेज में दाखिले के अंतिम दिन बारिश ने रोका रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: कॉलेज में दाखिले के अंतिम दिन बारिश ने रोका रास्ता
Sat, 08 Jul 2023 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 08 Jul 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। येलो अलर्ट के बीच विधानसभा क्षेत्र चुराह में मूसलाधार बारिश ने तीसा कॉलेज में दाखिले के अंतिम दिन खासा खलल डाला। भारी बारिश के चलते क्षेत्र के दुर्गम क्षेत्रों से दाखिला लेने के लिए पहुंचने वाले विद्यार्थी काॅलेज नहीं पहुंच पाए। ऐसे में अब विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए एसएफआई इकाई तीसा के पदाधिकारियों ने तीसा कॉलेज में दाखिले की तिथि को बढ़ा कर 15 जुलाई तक करने की मांग की है।
एसएफआई इकाई अध्यक्ष कमलदीन और सह सचिव सौरव चौहान ने बताया कि तीसा कॉलेज में कई विद्यार्थी बारिश के कारण दाखिला नहीं ले पाए हैं। भारी बारिश के बीच सनवाल, आयल, भंजराडू, बैरागढ़, झज्जाकोठी के तहत आते दुर्गम क्षेत्रों से विद्यार्थी दाखिला लेने के लिए कॉलेज नहीं पहुंच पाए। सौरव चौहान ने कहा कि एसएफआई एक जनवादी प्रगतिशील और वैज्ञानिक छात्र संगठन है जो हमेशा से ही छात्र हित के लिए कार्य करता आ रहा है। बताया कि एसएफआई की ओर से विद्यार्थियों की मांग को प्राचार्य के समक्ष उठाया गया है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि इसके बारे में विवि प्रशासन से बात कर उचित प्रयास किए जाएंगे।