{"_id":"609174b58ebc3e47ec48c4aa","slug":"rain-opened-the-pole-led-to-dirt-on-the-streets-chamba-news-sml3693612136","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने खोली नप की पोल, सड़कों पर बही गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने खोली नप की पोल, सड़कों पर बही गंदगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। मौसम के बिगड़े मिजाज ने जिले के लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। सोमवार सुबह सात बजे भारी बारिश के साथ बढ़े जलस्तर ने चंबा, भरमौर, तीसा, सलूणी, किहार, साहो, सिल्लाघ्राट, बरौर, पल्यूर, मैहला, किलोड़ और कुनेड़ में खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे मक्की, जौ और आलू की फसल भी तबाह हो गई। खेतों में पानी के बढ़े जलप्रवाह से नालियां बन गईं। वहीं, दूसरी ओर जिला मुख्यालय में भारी बारिश ने नगर परिषद चंबा के इंतजामों की पोल खोल कर रख दी। नालियों की गंदगी सड़कों पर बहने से पैदल आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानी हुई। अस्थायी सब्जी मंडी में बारिश का पानी भरने से कीचड़ ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं।
भूस्खलन से भरमौर-पठानकोट एनएच कलसुई, धरवाला, केहरू पहाड़ सहित दो दर्जन सड़कों पर भूस्खलन ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी। देखते ही देखते छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची विभागीय मशीनरी और मजदूरों ने केहरू पहाड़ सुबह सात बजे, धरवाला सुबह आठ और कलसुई मार्ग सुबह 11 बजे बहाल करवाया। एनएच मंडल को करीब दस लाख का नुकसान हुआ है। वहीं, कृषि विभाग के उपनिदेशक डीडी धीमान ने बताया कि किसानों को भारी बारिश से हुए नुकसान का आकलन तैयार करवाया जा रहा है। उद्यान विभाग के उपनिदेशक सुशील अवस्थी ने बताया कि फलदार पेड़ों पर अब फल का साइज तैयार हो रहा है। इस समय होने वाली बारिश फलदार पौधों में नमी का काम करेगी। समय रहते बागवानों को फलदार पौधों पर विभागीय परामर्श अनुसार स्प्रे करना होगा।
एसडीएम शिवम प्रताप सिंह ने बताया कि कुनेड़ और पल्यूर पंचायतों में भारी बारिश के बाद हुए नुकसान का आकलन तैयार किया जा रहा है। प्रभावितों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
उपायुक्त डीसी राणा ने कहा कि जिले में भारी बारिश से हुए नुकसान का आकलन तैयार करने के विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।