फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Rain-inflicted wounds on the National Highway are being filled with ropes.

Chamba News: एनएच पर रस्सियों से भरे जा रहे बारिश के जख्म

Wed, 15 Apr 2026 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 15 Apr 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Rain-inflicted wounds on the National Highway are being filled with ropes.
अपनी जान जोखिम में डालकर क्षतिग्रस्त एनएच को दुरुस्त करने में जुटे हैं मजदूर
विज्ञापन

भारी बारिश से भूस्खलन की चपेट में आने से ढह गया है एनएच के नीचे का हिस्सा
दस दिन के भीतर कार्य पूरा कर वाहनों की आवाजाही शुरू करने का रखा है लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
सुल्तानपुर (चंबा)। रावी के ऊपर झूलती रस्सियां, नीचे खाई और सामने टूटा हाईवे, ऐसे खतरनाक हालात में मजदूर अपनी जान जोखिम में डालकर क्षतिग्रस्त एनएच को फिर से जोड़ने में जुटे हैं।

हेलीपैड के पास भूस्खलन से ढहे इस मार्ग को बहाल करने के लिए शुरू हुआ यह काम सिर्फ मरम्मत नहीं, बल्कि साहस और संघर्ष की एक जीवंत तस्वीर बन गया है।
कुछ दिन पहले भारी बारिश के कारण एनएच के नीचे का हिस्सा भूस्खलन की चपेट में आकर ढह गया था। इससे एनएच पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। कॉलेज मार्ग से दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही शुरू करनी पड़ी। अब एनएच प्राधिकरण ने डंगा लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। दस दिन के भीतर डंगा लगाकर कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा है। बुधवार को विभाग ने ठेकेदार के जरिये इस कार्य को शुरू करवाया। हालांकि, स्थानीय लोग मार्ग की मरम्मत नहीं होने से काफी खफा थे। कॉलेज मार्ग पर वाहन दौड़ने से ट्रैफिक जाम से लेकर राहगीरों को पैदल चलना मुश्किल हो रहा था लेकिन अब दस दिन के भीतर पहले की तरह वाहन वाया हेलीपैड मार्ग से होकर आवाजाही कर पाएंगे। रावी नदी के ऊपर लेबर रस्सी बांधकर इस कार्य को अंजाम दे रही है। हर किसी के लिए यह कार्य कर पाना मुश्किल था। जरा सी चूक होने पर व्यक्ति सीधे रावी नदी में गिर सकता है। उधर, एनएचएआई के अधिशासी अभियंता जोगिंद्र शर्मा ने बताया कि एनएच के क्षतिग्रस्त हिस्से को ठीक करवाने का कार्य शुरू करवा दिया गया है।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed