{"_id":"6944398c9629e2f2800a170b","slug":"railing-near-khajjiar-lake-will-be-repaired-chamba-news-c-88-1-ssml1006-169533-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: खज्जियार झील के पास रेलिंग की होगी मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: खज्जियार झील के पास रेलिंग की होगी मरम्मत
Thu, 18 Dec 2025 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 18 Dec 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खज्जियार (चंबा)। पर्यटन स्थल खज्जियार की झील को जाने वाली लकड़ी की रेलिंग को पहले की तरह सुंदर बनाने के लिए वन्य प्राणी विभाग ने एस्टीमेट बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। इस रेलिंग में कितनी लकड़ी लगेगी और अन्य कितना खर्चा आएगा, उन सभी कार्याें को लेकर पूरा प्राकलन तैयार किया जा रहा है।
इसे स्वीकृति के लिए रेंज कार्यालय से डीएफओ वाइल्ड लाइफ कार्यालय को भेजा जाएगा। जब तक इस रेलिंग की पूरी तरह मरम्मत नहीं हो जाती। तब तक उसे पर्यटकों की आवाजाही के लिए बंद किया गया है। अमर उजाला ने समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
आपदा के समय भारी बारिश के कारण यह पूरी रेलिंग पानी में डूब गई थी। झील का जलस्तर काफी सालों के बाद इतना अधिक देखने को मिला। यही वजह रही कि रेलिंग को काफी क्षति भी पहुंची। यह रेलिंग पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र भी है। इस पर चलकर ही पर्यटक झील के पास जाकर मछलियों को देख पाते हैं और सेल्फी लेते हैं। ऐसे में वन्य प्राणी विभाग इस रेलिंग को सुंदर व मजबूत बनाने के लिए प्राकलन तैयार कर रहा है। उधर, वन्य प्राणी विभाग के रेंजर अशोक कुमार ने बताया कि मरम्मत के लिए प्राकलन तैयार किया जा रहा है। जल्द ही इसकी मरम्मत करवाई जाएगी।