{"_id":"61a717795d10ed0f6075cf2a","slug":"rahul-beats-everyone-in-fifteen-hundred-meters-race-chamba-news-sml3918878150","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंद्रह सौ मीटर दौड़ में राहुल ने सबको पछाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंद्रह सौ मीटर दौड़ में राहुल ने सबको पछाड़ा
विज्ञापन
पुलिस ग्राउंड बारगाह में महाविद्यालय की खेल-कूद प्रतियोगिता के दौरान दौड़ लगाते प्रतिभागी।
- फोटो : Chamba
चंबा। राजकीय महाविद्यालय चंबा की 54वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में राहुल कुमार ने पहला, पंकज कुमार ने दूसरा और विशाल कालिया ने तीसरा स्थान हासिल किया।
इसके अलावा महिला शॉटपुट वर्ग प्रतियोगिता में नीशिता निखारा ने पहला, महिमा ने दूसरा और रज्जत व सतपाल संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, लंबी कूद प्रतियोगिता में वरुण कुमार, दीशांत महाजन और प्रमोद खैरी ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ पुलिस मैदान बारगाह में किया गया।
समारोह में सदर विधायक पवन नैयर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि खेलों में भाग लेकर चंबा कॉलेज के विद्यार्थी देश और विदेशों में चंबा का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने महाविद्यालय में खाली पदों को भरने और भवन निर्माण को पूरा करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
चंबा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शिवदयाल ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। बताया कि खेलों से शरीर स्वस्थ रहता है। प्रतियोगिता का समापन बुधवार को होगा।