फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Rage rally taken out in Bhanjradu in Nakrod episode

नकरोड़ प्रकरण में भंजराडू में निकाली रोष रैली

Tue, 03 Aug 2021 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Rage rally taken out in Bhanjradu in Nakrod episode
नकरोड़ घटना को लेकर चुराह के एसडीएम को ज्ञापन सोंपते विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी। - फोटो : Chamba
चंबा। नकरोड़ प्रकरण में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई न होने से असंतुष्ट विश्व हिंदू परिषद चंबा इकाई की अगुवाई में विभिन्न संगठनों और दलों ने भंजराडू बाजार में धरना प्रदर्शन कर एसडीएम चुराह और डीएसपी का घेराव किया। इस दौरान विहिप ने एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजे। एसडीएम चुराह और डीएसपी के आश्वासन के बाद विहिप और अन्य संगठनों के पदाधिकारियों और सदस्यों ने धरना-प्रदर्शन खत्म किया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह 11 बजे विश्व हिंदू परिषद की अगुवाई में बजरंग दल, हिंदू स्वाभिमान दल, व्यापार मंडल चुराह, हिंदू युवा वाहिनी, अंबेडकर कल्याण संघ चंबा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भंजराडू बाजार से बस स्टैंड तक प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली। रैली बस स्टैंड से वापस भंजराडू बाजार पहुंची, जहां एसडीएम चुराह के माध्यम से एसडीएम, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजे गए। इस दौरान आश्वासनों से असंतुष्ट पदाधिकारियों और सदस्यों ने एसडीएम और डीएसपी का करीब आधे घंटे तक घेराव किया गया।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन में एकत्रित भीड़ को देख मौके पर पुलिस को अपने कमांडो तक बुलाने पड़े। कमांडो की निगरानी में ही एसडीएम चुराह और डीएसपी को वहां से ले जाया गया। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष हीरा लाल, उदय पठानिया, सुनील दत्त ने बताया कि गत दिनों नकरोड़ में हिंदू परिवार के घर में तोड़फोड़ की गई थी। परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट भी की गई। इसके अलावा चांजू धार में गोहत्या की भी शिकायत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दोनों मामलों में दोषियों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसको लेकर लोगों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि अगर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की गई तो विश्व हिंदू परिषद हिंदू समाज को लेकर सड़कों पर धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएगी। कहा कि विहिप को मिले आश्वासनों के बाद ही दोपहर दो बजे धरना-प्रदर्शन खत्म हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed