फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Questions raised over ward member election results in Bagheigarh Panchayat.

Chamba News: बघेईगढ़ पंचायत में वार्ड सदस्य चुनाव परिणाम पर उठे सवाल

Fri, 12 Jun 2026 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 12 Jun 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Questions raised over ward member election results in Bagheigarh Panchayat.
पराजित प्रत्याशी ने थाना प्रभारी को सौंपी शिकायत, जांच करने की मांग
विज्ञापन

आरोप- दो पंचायतों में नाम दर्ज होने वाले एक मतदाता ने डाला वोट
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। बघेईगढ़ पंचायत के वार्ड सदस्य पद के चुनाव परिणाम क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं।
चुनाव में हार-जीत का फैसला पर्ची से होने के बाद पराजित प्रत्याशी बबली ने चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए थाना प्रभारी को शिकायत पत्र सौंपकर जांच की मांग की है। उन्होंने बताया कि 28 मई को वार्ड सदस्य पद के लिए मतदान हुआ था। वार्ड में 211 मत डाले गए। इनमें एक मत अमान्य घोषित किया गया। दो मत नोटा के पक्ष में पड़े। वैध मतों की संख्या 208 रही। दोनों प्रत्याशियों को 104-104 मत मिले। बराबरी की स्थिति में विजेता का चयन पर्ची से किया गया। इसमें बबली के प्रतिद्वंद्वी को विजयी घोषित किया गया। अब बबली ने परिणाम को चुनौती देते हुए गंभीर सवाल उठाए हैं। आरोप लगाया है कि चुनाव में एक ऐसे मतदाता ने मतदान किया जिसका नाम कथित तौर पर दो अलग-अलग पंचायतों की मतदाता सूचियों में दर्ज था। आरोप है कि संबंधित मतदाता का नाम विवाह के बाद नई पंचायत की मतदाता सूची में शामिल होने के बावजूद उसके पैतृक निर्वाचन क्षेत्र की सूची से नहीं हटाया गया।

बबली ने कहा कि यदि मतदाता सूची का सही ढंग से पुनरीक्षण किया गया होता तो उक्त मतदाता का नाम बघेईगढ़ की मतदाता सूची में नहीं होता। ऐसी स्थिति में वैध मतों की संख्या 208 के बजाय 207 होती और चुनाव में बराबरी की स्थिति उत्पन्न नहीं होती। शिकायतकर्ता ने थाना प्रभारी से मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। उनका आरोप है कि एक कथित रूप से अवैध मत ने चुनाव परिणाम को प्रभावित किया है। वहीं, यह प्रकरण मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण और निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर भी कई सवाल खड़े कर रहा है। अब सभी की निगाहें प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं। उधर, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि शिकायत मिली है, पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं। जांच के बाद ही पूरे मामले में कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed