फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Questions raised on the quality of rice in the depot

Chamba News: डिपो में चावल की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

Thu, 20 Nov 2025 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 20 Nov 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
Questions raised on the quality of rice in the depot
चुवाड़ी (चंबा)। उपमंडल भटियात के तहत आते सरकारी राशन डिपो में मिलने वाले चावल की गुणवत्ता पर उपभोक्ताओं ने सवाल उठाए है। उपभोक्ता अनिल राणा, जीवन कुमार, सुरेंद्र सिंह, कमल किशोर, बबलू कुमार, संजीव कुमार, विनय कुमार, मनजीत कुमार का कहना है कि पांच माह से जो चावल डिपो में भेजे जा रहे हैं, उनकी गुणवत्ता सही नहीं है। चावल धोने पर अलग से दिखते हैं और चबाने पर प्लास्टिक की तरह लगते हैं। इस बारे में कई बार विभाग और उपमंडलीय प्रशासन को अवगत करवा चुके हैं।
विज्ञापन


सरकार से मांग की है कि चावल की बेहतर क्वालिटी सरकारी राशन डिपुओं में उपलब्ध करवाई जाए। उधर, खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक रणवीर सिंह का कहना है कि यह मामला ध्यान में है। इससे डरने की कोई बात नहीं। चावल विभाग की ओर से जांच करवाकर ही भेजे जाते हैं। वहीं, डीएफएससी चंबा करण का कहना है कि राशन डिपुओं में फोर्टिफाइड चावल का वितरण किया जा रहा है। यह पहल कुपोषण की समस्या को कम करने और विशेष रूप से गरीब एवं कमजोर वर्गों को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। चावल के दानों में आयरन, फोलिक एसिड, और विटामिन बी12 जैसे सूक्ष्म पोषक तत्व मिलाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed